फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
- चालक ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान, तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पटौदी निवासी सलीम कार से पटौदी से मेरठ जा रहे थे। रात करीब समय सुल्तानपुर टोल प्लाजा से लगभग एक किलोमीटर पहले कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया।कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। प्रारंभिक जांच में कार में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें