फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एस्टेयर गार्डन में बढ़ाया गया कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाए जाने का असर अब सोसाइटियों के रखरखाव शुल्क पर पड़ने लगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाए जाने का असर अब सोसाइटियों के रखरखाव शुल्क पर पड़ने लगा है। विभिन्न सोसाइटियों के लोग इस बात को लेकर पहले से चिंतित थे। सेक्टर 70ए स्थित एस्टेयर गार्डन सोसाइटी प्रबंधन ने फ्लैटों के लिए कॉमन एरिया मेंटनेंस चार्ज 3.66 रुपये से बढ़ाकर 4.39 रुपये कर दिया है जबकि प्लॉटेड घरों में 18.6 रुपये प्रति वर्ग गज से 22.32 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है।
यह वृद्धि 1 अप्रैल से की गई है। इसकी वजह न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि बताई जा रही है। लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी है। लोगों ने बताया कि कॉमन एरिया मेंटनेंस चार्ज के 9 प्रतिशत सीजीएसटी और 9 प्रतिशत एसजीएसटी मिलाकर एक आम परिवार के लिए यह राशि औसतन 18-19000 रुपये हो जाती है। इस सोसाइटी में करीब 1000 परिवार रहते हैं। लोगों ने इस समस्या को सोशल मीडिया पर भी साझा करते हुए चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन



पिछले 2 साल में रखरखाव शुल्क करीब 32 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। अभी 20 प्रतिशत रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2024 तक हम लोग 2.95 रुपये के हिसाब से रखरखाव शुल्क दे रहे थे। अब इसे 4.39 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है।
विज्ञापन

-रजत श्रीवास्तव, निवासी


हम लोग इसके बारे में सोसाइटी प्रबंधन से बात कर रहे हैं। इस महीने तो बंगाल में चुनाव के कारण कामगार भी यहां नहीं थे। हमारे तिमंजिले लो फ्लोर घरों में लिफ्ट भी नहीं है। रखरखाव शुल्क में वृद्धि को लेकर निवासी काफी परेशान हैं।
- जसवंत राव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें