फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाथरूम में दो चाकुओं से गला रेतकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और बेटे ब्रिटेन में रहते हैं, अवसाद में था युवक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अवसाद में रह रहे एक युवक ने शुक्रवार को दो चाकुओं से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक की सांस चल रही थीं। पुलिस की सहायता से गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रखवा दिया है। मृतक की पहचान गोदरेज समिट सोसाइटी निवासी कुणाल चोपड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की पत्नी और बेटे काफी दिनों से ब्रिटेन में रह रहे थे।


सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक का लोगों के साथ काफी घुलने-मिलने वाला व्यवहार था। बीते कुछ दिन से उनके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। पता चला है कि उनका साइकियाट्रिस्ट से उपचार भी चल रहा था। कुछ दिन से वह लोगों से भी नहीं मिले तो कुछ लोग शुक्रवार शाम को उनसे मिलने के लिए उनके फ्लैट पर गए थे।
विज्ञापन




काफी देर तक जब गेट नहीं खोला गया तो लोगों ने अनहोनी की आशंका सोचकर गेट तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर जाने पर बाथरूम से पानी की आवाज आई। उन्होंने बाहर से कुणाल को आवाज दी तो उन्होंने कहा कि वह 10 -15 मिनट में बाहर आ रहे हैं। काफी देर तक जब बाहर नहीं आए तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन वह अंदर से दरवाजे को खोलने नहीं दे रहे थे। जब लोगों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो पाया कि उनके गले पर चाकू से गहरे घाव थे। खून से लथपथ हो चुके थे। उनके एक हाथ में चाकू था और दूसरे हाथ से वह गेट बंद करने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी वाहन से अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वह बच नहीं सके।
विज्ञापन




युवक ने घरों में इस्तेमाल होने वाले चाकू से आत्महत्या नहीं की है। उनसे मिले दोनों चाकू सामान्य नहीं थे। तेज धार-धार चाकू से उन्होंने अपने गले पर वार किया था। उनके गले पर काफी गहरे निशान थे। -राजेश, थाना प्रभारी व निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें