फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में घुसकर युवती से गंदी हरकत: नशे में होकर जबरन घुसा, आरोपी की हरकत से डर गई लड़की, चीख-पुकार पर बची जान

Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

डीएलएफ फेज-3 में एक युवक नशे की हालत में युवती के कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसने युवती से अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विल्सन जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएफ फेज-3 थाना इलाके में रहने वाली युवती के कमरे में एक युवक नशे की हालत में जबरन घुस गया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उद्योग विहार स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है। आरोपी विल्सन जॉर्ज यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वो डीएलएफ फेज-3 इलाके में पीजी में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। युवती के अनुसार, 2 जुलाई को वो पीजी के कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक जबरन उसके कमरे में घुस आया। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। युवती के विरोध व शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। आरोपी की इस हरकत के बाद पीड़िता काफी डर गई थी। उसने अपने सहकर्मियों को इस बारे में बताया और अब हिम्मत जुटाकर 12 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी विल्सन जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वो शराब के नशे में था और पीजी में अपने दोस्त से मिलने आया था। नशे में गलती से वो युवती के कमरे में घुस गया था। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें