फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैक्स नहीं भरने पर कादीपुर में व्यावसायिक प्रॉपर्टी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी न करने वाले बड़े बकायेदार विभाग के निशाने पर हैं। नगर निगम की विशेष टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर टैक्स डिफॉल्टरों की प्रॉपर्टी को सील कर रही हैं, ताकि नगर निगम के राजस्व को मजबूत किया जा सके।

शुक्रवार को जोन-1 क्षेत्र की टीम ने टैक्स इंस्पेक्टर पंकज सलूजा के नेतृत्व में कादीपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गोपीचंद के नाम पर दर्ज एक व्यावसायिक प्रॉपर्टी को सील किया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस प्रॉपर्टी पर 27,75,936 रुपये का टैक्स बकाया है, जिसे बार-बार नोटिस व सूचना देने के बावजूद भी जमा नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि बकायेदारों को कई अवसर दिए गए हैं ताकि वे अपना बकाया टैक्स समय पर चुका सकें, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन





जोन-1 क्षेत्र के जेडटीओ ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी प्रॉपर्टी का बकाया टैक्स समय पर जमा कर निगम की विकास योजनाओं में सहयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स भुगतान न करने वाले बकायेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें