फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोक निर्माण विभाग 13 सड़कों का कराएगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण टूटी सड़कों से हो रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग बरसात के समय क्षतिग्रस्त हुईं 13 सड़कों का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण कार्य कराने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता चरणजीत सिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई सड़कों का टेंडर जारी कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि टूटी सड़कों को जल्द जीर्णोद्धार कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग बीपीडीएस रोड बैखरा वाया कुलीनिका करीब दो किमी लंबी सड़क को ठीक कराएगा। इसी प्रकार पीएसआर रोड, गुरुग्राम अलवर रोड का 3.60 किमी हिस्सा, बीडीपीएस से निमोठ, चुहनपुर व लाला खेड़ली चौपाल रोड पर काम होना है। निमोठ से सतलका रोड, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से बलुआ, जेल रोड से रिठौज, सोहना दमदमा से हरचंदपुर, कादरपुर-बेहरामपुर गांव तक करीब सात किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। बतादें कि बारिश के बाद टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में सभी विभाग सड़कों के जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण कार्य में जुट गए हैं। जीएमडीए और नगर निगम इसे लेकर काम कर रहे हैं। नगर निगम ने जीर्णोद्धार के लिए 110 किलोमीटर की सड़कों को चिहि्न्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें