फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खांडसा रोड की मास्टर सीवर लाइन से जुड़ेंगी कॉलोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर, शांतिनगर व आस-पास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांधी नगर, ओम नगर, शांतिनगर और आस-पास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को सीवर के ओवरफ्लो होने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने के बाद इसे मास्टर सीवर लाइन से जोड़ रहा है। खांडसा रोड पर ओम नगर की ओर जाने वाले मोड़ के पास खांडसा रोड काे काटा गया है। यहां पर रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहनों को डाइवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य सड़क को काट कर सीवर लाइन को जोड़ने के चलते यहां पर जाम लग रहा था। कार्य के दौरान ठेकेदार ने कोई संकेतक नहीं लगाया है। जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी। बता दें कि इन कालोनी में रहने वाले हजारों लोगों की सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हो रही है। मास्टर सीवर लाइन से कनेक्शन जुड़ जाने के बाद उन्हें इनसे निजात मिलेगी। सीवर ओवरफ्लो रहने के कारण बारिश के दिनों में यहां से पानी भी नहीं निकल पाता था। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने बताया कि ओम नगर, शांति नगर, गांधी नगर की सीवर व्यवस्था को ठीक करने के लिए काम चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा किया जागा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें