गुरुग्राम। सेक्टर-110ए स्थित महिंद्रा औरा सोसाइटी में रविवार शाम एक सेवानिवृत्त कर्नल की बेटी नेहा तिवारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराकर परिजनों को सौंपा गया। नेहा अपने पिता सेवानिवृत्त कर्नल बृज राज तिवारी के साथ रह रही थी।
नेहा की शादी 2021 में शुभम से हुई थी, जो न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। नेहा भी न्यूजीलैंड गई थी, लेकिन वीजा संबंधी परेशानी के कारण वापस आ गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पति शुभम शर्मा से संपर्क साध रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।