फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैक करते समय पिकअप चढ़ा, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मालिबू टाउन में रविवार शाम को पिकअप बैक करने के दौरान एक श्रमिक पर चढ़ गई। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के जिला अररिया के टपरा गांव निवासी मोहम्मद अशफाक के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। मालिबू टाउन में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। बेसमेंट की खुदाई हो चुकी थी। साइट पर सरिया, रोड़ी-बजरी लाई जा रही थी। रविवार शाम श्रमिक सरिया पकड़कर ले जा रहे थे, इसी दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी बैक कर दी और उनको कुचल दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें