फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्नातक कोर्स में कम आवेदन आने पर कॉलेजों को छात्रों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्नातक कोर्स में अपेक्षा से कम आवेदन मिलने के बाद सरकारी कॉलेजों ने छात्रों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों को कोर्सों, सुविधाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दे रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्र दाखिला ले सकें।
विज्ञापन

कॉलेज अधिकारियों के अनुसार कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाए, जबकि कुछ को प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। यही वजह है कि कई कोर्सों में सीटें खाली रह गई हैं। स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्राचार्यों ने उच्च शिक्षा विभाग से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है। दाखिला बढ़ाने के लिए कॉलेजों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कॉलेजों की उपलब्धियों, पाठ्यक्रमों और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी लगातार साझा की जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को कॉलेजों से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यदि पोर्टल दोबारा खोला जाता है तो बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों को मौका मिल सकेगा जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। इससे न केवल छात्रों को लाभ होगा बल्कि कॉलेजों में खाली सीटें भी भर सकेंगी। अब सभी की नजरें उच्च शिक्षा विभाग के फैसले पर टिकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें