फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परामर्श के लिए कॉलेज खुलने पर स्थिति अस्पष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
परामर्श के लिए कॉलेज खुलने पर स्थिति अभी भी अस्पष्ट
विज्ञापन

- छात्रों में असमंजस कॉलेज जाएं या नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को स्कूल की तर्ज पर 26 सितंबर से खोलने का निर्णय लिया था। इस संबंध में कॉलेजों से उनकी राय भी मांगी गई लेकिन शुक्रवार शाम तक असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि कॉलेजों में छात्रों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सैनिटाइजेशन के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य विजय अदलखा ने बताया कि निदेशालय को अपनी राय भेज दी गई है। इस संबंध में अभी अन्य कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। द्रोणाचार्य महाविद्याल की प्राचार्य पूजा खुल्लर ने बताया कि शिक्षाविदों की राय भेजी जा रही है। वहीं, छात्रा वंदना का कहना है कि कॉलेज द्वारा परामर्श के लिए बुलाए जाने के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी। स्थिति अस्पष्ट है। छात्रा जया कहती है कि अभी प्रमोट होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यह भी नहीं पता कि वे किस कक्षा के छात्र। ऐसे में किन समस्याओं को लेकर जाएं समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें