फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कॉलेज दाखिला... पहली कटऑफ 90 प्रतिशत के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित तिथियों के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करनी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की पहली कटऑफ सूची जारी कर दी गई। कटऑफ जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों ने भी प्रवेश के लिए दस्तावेज व सभी जरूरी चीजें एकत्रित करना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम के राजकीय महाविद्यालयों में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली कटऑफ घोषित कर दी गई, जिसमें अधिकांश प्रमुख कोर्सों की कटऑफ 90 प्रतिशत से अधिक रही।
वहीं, शहर के पुराने कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की कटऑफ काफी ऊंची रही, जबकि नए खुले कॉलेजों में बीकॉम जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम में भी करीब 75 प्रतिशत तक छात्रों को प्रवेश का मौका मिला। दूसरी ओर, पुराने कॉलेजों में बीए और कई साइंस पाठ्यक्रमों की कटऑफ अपेक्षाकृत कम रही, जो लगभग 60 से 80 प्रतिशत के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कटऑफ में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों 22 से 27 जुलाई के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर रिक्त सीटों के लिए अगली कटऑफ सूची जारी की जाएगी। कटऑफ जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में प्रवेश संबंधी जानकारी लेने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों की आवाजाही भी बढ़ गई।
-
प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आय प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
स्थानांतरण प्रमाण पत्र
-
ऐसी रही पहली कटऑफ


पाठ्यक्रम
प्रथम कटऑफ (%) द्रोणाचार्य कॉलेज
बीसीए 92%
बीबीए 91%
बीकॉम 92%
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
95%
बीएससी लाइफ साइंस
85%
बीएससी (मैथमेटिक्स मेजर)
94%
बीएससी (जूलॉजी मेजर)
95%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें