फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गौतमबुद्धनगर के 23 शिक्षकों को सीएम आज करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोरखपुर में होगा कार्यक्रम का आयोजन, स्कूलो में किया जाएगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। शिक्षक दिवस के मौके पर गौतमबुद्धनगर के 23 शिक्षकों को शनिवार को गोरखपुर में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कम संसाधनों में भी बेहतर काम करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सभी शिक्षक शुक्रवार को गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर के योगीराम बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जेवर, दनकौर और बिसरख ब्लाक से 6-6 शिक्षकों का चयन किया गया है। वहीं दादरी ब्लाक के 5 शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जेवर ब्लाक के तरुण चौहान, सुमनलता, प्रमोद, अनीता, हर्षला, नीरज सिंह का चयन किया गया है। दनकौर से रचना वार्ष्णेय, रजनेश रानी, योगेंद्र कुमार, आलेख नागर, इंतजार खां और रितु का चयन हुआ है। बिसरख से ममता अवस्थी, राखी त्यागी, रेनू चौहान, श्वेता झा, रचि सिंघल और सोनम भाटी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं दादरी ब्लाक से अंजू शर्मा, अराधना, इंदरजीत सिंह, अमित कुमार, रंजना कुमारी का चयन किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी शिक्षकों को कार्यक्रम में शमिल होने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी स्कूलों में दिखाया जाएगा, जिससे अन्य शिक्षक भी प्रोत्साहित होकर अपने विद्यालयों में बेहतर काम करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें