फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव और किसान आंदोलन को लेकर सीएम ने पार्टी नेताओं संग की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने और किसान आंदोलन से किसानों को दूर करने के लिए गुरुग्राम में शनिवार को देर शाम मैराथन बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पार्टी नेताओं के साथ दोनों मामलों पर विचार विमर्श करने के बाद रणनीति तय की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्य सरकार में मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, गुरुग्राम जिला की अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ एवं कई जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के मेयर, नगर परिषद व नगर पालिका के अध्यक्षों के साथ-साथ पार्षदों के चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के बारे में चर्चा की।
दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि बैठक में किसान आंदोलन से राज्य के किसानों को दूर करने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा उन्होंने शनिवार को पूरे प्रदेश में एसवाईएल नहर के निर्माण के मुद्दे पर दिए गए धरने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री को राय दी कि किसान आंदोलन से किसानों को दूर करने के लिए उनसे जुड़ी कुछ घोषणाएं करनी जरूरी है। इसके अलावा ऐसे मुद्दे भी उठाए जाने चाहिए जिससे किसान प्रभावित होकर भाजपा की ओर आए।
गृह मंत्री विज को देखने मेदांता पहुंचे सीएम
गुरुग्राम। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल शनिवार शाम को मेदांता अस्पताल पहुंचे। विज को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मेदांता में करीब 15 मिनट रुकने के बाद सीएम दिल्ली के लिए निकल गए। वह शनिवार शाम करीब सवा छह बजे अस्पताल पहुंचे थे।
कोरोना संक्रमित होने के बाद गृह मंत्री विज का पहले पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा था लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था। उन्हें विशेष आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम गृह मंत्री विज की देखभाल कर रही है। अनिल विज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अभी एक-दो दिन गुरुग्राम में ही रहेंगे। इस दौरान वह विज का हालचाल जानने के लिए फिर से मेदांता जा सकते हैं। बता दें कि अनिल विज ने पहले शासकीय अस्पताल में ही इलाज कराने की बात कही थी। विज के स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए मेदांता अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पीजीआई रोहतक भी गई थी। पूर्व में इनको कोरोना का टीका भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें