फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 तक प्रदेश को टीबी से मुक्त करने के लिए कॉरपोरेट आगे आए: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीबी मुक्त हरियाणा अभियान के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में एक जिले को गोद लो अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत मोबाइल क्लिनिक को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेदांता हास्पिटल में बने ड्रग रजिस्टेंस टीबी क्लीनिक की लांचिंग की और कॉरपोरेट कंपनियों का आह्वान किया कि वे देश को सन 2025 तक टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के जिलों को गोद लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में टीबी की रोकथाम व इलाज की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, लेकिन बीमारी को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। हरियाणा पोलियो फ्री हो चुका है और अब प्रदेश टीबी फ्री करने की ओर अग्रसर हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश को एनीमिया से मुक्त करने का अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे महिलाओं व बच्चों को काफी लाभ होगा। मलेरिया से मुक्ति के लिए भी अभियान चलाना होगा। कोविड की भी अलग- अलग लहर समय समय पर आ रही हैं। कोविड से छुटकारा दिलाने के लिए भी कोविड फ्री अभियान चलाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 11 जिलों को अलग-अलग कॉरपोरेट कंपनियों ने गोद लिया है। इसी क्रम में मैनकाउंड फार्मा ने भी बुधवार को पलवल और झज्जर जिले को गोद लेने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि टीबी के इलाज में समय पर जांच और उपचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौजूदा समय में ऐसे काफी मरीज हैं जिनकी न तो पहचान हो पाती है और न इलाज हो पाता है। इसके चलते काम और चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, स्टेट टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के वाईस चेयरमैन बोधराज सीकरी, सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो संख्या-21 मोबाइल क्लीनिक बैन को झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
फोटो संख्या-22- टीबी मुक्त हरियाणा के लिए एक जिले को गोद लो अभियान के शुभारंभ के दौरान संबोधन करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
-----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें