फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम फ्लाइंग ने तीन डेयरियों पर मारा छापा, नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में दो डेयरी संचालकों के पास नहीं था एफएसएसआई लाइसेंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सूचना के आधार पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी और खाद्य सुरक्षा विभाग नूंह ने गांव हिरवाड़ी एवं रनियाला में डेयरियों पर छापा मारा। निरीक्षक राजेश कुमार और रमेश चौहान डीएफएसओ की टीम ने दोनों गांव की तीन डेयरियों से पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए है। वहीं, जांच में दो डेयरियों के पास एफएसएसआई लाइसेंस नहीं था।
टीम ने पहले गांव हिरवाड़ी के मुबीन की डेयरी का निरीक्षण किया। जहां डेयरी पर आबिद अली पुत्र मुबीन निवासी हिरवाड़ी मौके पर मौजूद मिला। वो डेयरी से संबंधित एफएसएसआई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। निरीक्षण करने पर डेयरी से 1800 लीटर दूध एवं 200 किलोग्राम क्रीम मिली। टीम ने दूध एवं क्रीम के नमूने लेकर परीक्षण हेतु लैब भिजवा दिए है। आबिद अली ने बताया कि इस डेयरी का संचालन उसके पिता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टीम ने रनियाला स्थित आसू डेयरी एवं मूनफेद ट्रेडिंग कंपनी का भी निरीक्षण किया। दोनों डेयरी संचालकों में से एक ने एफएसएसआई लाइसेंस प्रस्तुत किया, तो दूसरे ने असमर्थता जताई। निरीक्षण के दौरान आसू डेयरी से 750 किलोग्राम गुलाब जामुन एवं 1200 किलोग्राम रसगुल्ला मिला। टीम ने नमूने ले लिए। इसी दौरान डेयरी में साफ सफाई भी नहीं मिली। दूसरी तरफ मुनफेद ट्रेडिंग कंपनी द्वारा संचालित डेयरी में मौके पर 1000 किलोग्राम तैयार पनीर एवं 2000 लीटर दूध मिला। इनके भी नमूने टीम ने ले लिए। दोनों जगह से एकत्र नमूने को परीक्षण के लिए लैब भिजवाया गया है।


फोटो: डेयरियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें