फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस के घर पर फायरिंग करने वालों का मिला सुराग, दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा, 10 टीमें जांच में जुटीं, जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के सेक्टर-57 स्थित घर पर रविवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले की जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), अपराध शाखा और सेक्टर-56 थाने की पुलिस सहित 10 से अधिक टीमों को लगाया गया है। इसी बीच प्रिंस नरूला ने एल्विश के घर पर फायरिंग को गलत ठहराया है।
गुरुग्राम पुलिस की सभी टीमें हरियाणा के अलावा राजस्थान व दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उनके बाहर निकलने के रास्ते की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। एल्विश के पिता राम अवतार की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एल्विश यादव के घर पर फायरिंग को लेकर हिमांशु भाऊ गिरोह ने जिम्मेदारी लेते हुए यादव पर सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



प्रिंस नरूला ने फायरिंग करना बताया गलत

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली थी। इस स्टोरी में प्रिंस ने लिखा कि “किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं है। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं। किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है। अगर कोई कलाकार कमा रहा है तो वो उसकी मेहनत के बाद है। बुरा लगा न्यूज देख कर।
विज्ञापन

एल्विश से हो सकती है पूछताछ
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एल्विश यादव से मोबाइल पर पूछताछ कर चुकी है। कॉल पर एल्विश ने पुलिस को बताया है कि उनके पास फायरिंग से पहले या बाद में किसी अनजान व्यक्ति की कॉल या मैसेज नहीं आया था। किसी व्यक्ति की ओर से कोई धमकी भी नहीं आई। एल्विश यादव 22 अगस्त को गुरुग्राम वापस आ सकते हैं। पुलिस एल्विश को जांच में शामिल करके पूछताछ करेगी ताकि मामले से संबंधी कुछ बात सामने आ सके। सेक्टर-56 थाने से निरीक्षक विनोद ने बताया कि मामले की जांच अब एसटीएफ व अपराध शाखा की टीमें कर रही हैं। एल्विश ने भी फायरिंग को लेकर काेई धमकी का मैसेज या कॉल आने से मना किया है। मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें