फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुबह छाए रहे बादल, दोपहर में निकली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद भी एक्यूआई खराब
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश से शुक्रवार सुबह का मौसम सुहावना रहा।


मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम से दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्थिति में बनी हुई है। सेक्टर-51 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। लगातार दूसरे दिन विकास सदन से एक्यूआई के आंकड़े जारी नहीं किए, जिससे प्रदूषण की स्थिति साफ नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें