फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादलों ने धूप से दिलाई राहत, उमस से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बादलों ने शनिवार को धूप से तो बचाया लेकिन उमस से लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह ठंडी हवा चली थी, जिससे मौसम सुहाना हो गया था लेकिन दोपहर को बदलते मौसम से मुसीबत भी बनी रही। बीच -बीच में कभी धूप निकल आती और फिर काले बादल छा जाते।
दिनभर गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। उमस अधिक होने के कारण लोगों को घर और बाहर दोनों जगह परेशानी का सामना करना पड़ा।


शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। बारिश होने के बाद उमस से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान तो कम हो जाता है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस ज्यादा महसूस होती है। इससे रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें