फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा, सफाई व्यवस्था में वार्ड स्तर पर चलाया जाए अभियान
विज्ञापन




20 वर्ष पुरानी सीवर लाइन का होगा सर्वे, जलभराव से राहत के लिए कार्ययोजना : विपुल गोयल



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ण कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें और गुरुग्राम को एक सुंदर एवं स्वच्छ शहर बनाने में सक्रिय योगदान दें।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सफाई व्यवस्था को वार्ड स्तर पर क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि पहले से निर्धारित प्रक्रिया में परिवर्तन करते हुए प्रत्येक वार्ड को स्वतंत्र इकाई मानकर काम किया जाए, जिसमें किसी प्रकार की संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

निर्धारित संसाधनों की उपलब्धता के बाद हर वार्ड में एक माह तक सघन सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, एमसीएफ अतिरिक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, विशाल कुमार, डॉ. जयवीर यादव, रविन्द्र मलिक, डॉ. प्रीतपाल सिंह, एमसीजी चीफ इंजीनियर विजय ढाका, जीएमडीए चीफ इंजीनियर आरएस जांगडा, एक्सईन विक्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



मंत्री ने दिए निर्देश
- अंदरूनी इलाकों में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए 20 वर्ष पुरानी सीवर लाइनों का सर्वे कराया जाए



- सेकंडरी कूड़ा संग्रहण स्थलों को सुरक्षित ढकने के निर्देश



- गड्ढों को चिह्नित कर जल्द हो मरम्मत की तैयारी
-कचरा प्रबंधन प्लांट में उत्पन्न लीचेट के सही निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए
-
स्वच्छता अभियान से शहर में दिखेगा बदलाव

गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान शहरभर के गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स, सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स, सड़कों गलियों, सार्वजनिक स्थलों की सफाई को केंद्र में रखते हुए शुरू किया गया है। यह अभियान 36 वार्डों में प्रतिदिन चलेगा। आने वाले कुछ दिनों में इसके सकारात्मक प्रभाव नजर आएंगे। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव ने सोमवार सुबह विभिन्न इलाकों का दौरा कर अभियान की निगरानी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी मंडी गुरुद्वारा रोड, बस स्टैंड रोड, सीआरपीएफ चौक, लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक, इफको चौक, एमजी रोड और सिकंदरपुर जैसे प्रमुख स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट का किया दौरा

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम की ओर से यहां किए जा रहे सौंदर्यीकरण, व्यू कटर लगाने, और अन्य सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान निकाय मंत्री ने घोषणा की है कि रविवार चार अगस्त को साइट के मुख्य सड़क और व्यू कटर के बीच के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें