फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स लेने के बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जनता से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के आंबेडकर चौक पर पिछले 5 दिन से एक भी सफाई कर्मी झाड़ू लगाने नहीं पहुंचा। वही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भी सफाईकर्मी एक माह में सिर्फ दो से तीन बार सफाई करने पहुंचते हैं। कई बार फोन कर सफाई कर्मियों व उनके सुपरवाइजर को आग्रह किया जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। कई बार डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर भेजा जाता है, लेकिन पिछले दो दिन से वह भी नहीं पहुंचा। सोहना के प्रत्येक घरों में रखे डस्टबिन कूड़े से भर गए हैं। नगर परिषद के ईओ संदीप मलिक का कहना है कि हरियाणा शहरी निकाय विभाग ने 2011 में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। तभी से सोहना नगर परिषद भी मकान, दुकान, फ्लैट, अस्पताल समेत अन्य व्यावसायिक बिल्डिंगों से टैक्स लिया जा रहा है। इसकी उपभोक्ता को रसीद भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें