फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य : सोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनभागीदारी पर विशेष जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संचालित नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर-21, जोन-4 के सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वच्छता विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। पार्षद सोनिया यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आह्वान करते हुए घर में चार कूड़ेदान रखने और कचरे के उचित पृथक्करण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके पूर्ण बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। साथ ही उन्होंने कचरा जलाने जैसी गतिविधियों से बचने और वायु प्रदूषण रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, वार्ड कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया। उन्हें बताया गया कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण संभव है। इस अवसर पर विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वच्छ, सुंदर और हरित गुरुग्राम बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें