फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पौधरोपण के साथ शुरू हुआ सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छा काम करने वाले कर्मचारी व अधिकारी को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने शुक्रवार से 15 दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत आयुक्त प्रदीप सिंह ने सेक्टर-2 स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय में पौधरोपण कर की। आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि पूरे निगम क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाने के लिए वार्डों के बीच सफाई प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जो वार्ड सफाई में सबसे अच्छा काम करेगा, वहां के सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


अभियान के दौरान सबसे पहले खुले में पड़े कूड़े को साफ किया जाएगा। घरों से निकलने वाले कूड़े को 100 प्रतिशत उठाने की व्यवस्था की जाएगी। नालियों की नियमित सफाई होगी और उसकी निगरानी भी की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर खास नजर रखी जाएगी। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने निगम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर होने से लोगों का स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों अच्छे रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि मानेसर को मॉडल शहर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस मौके पर मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन और भाजपा जिला इकाई के सदस्यों ने भी सहयोग देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

-
जोन स्तर पर सफाई निगरानी सेल गठित कर सफाई में सुधार की कोशिश

गुरुग्राम। शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने जोन स्तर पर सेनिटेशन मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) के गठन का निर्णय लिया है। प्रत्येक जोन में गठित इस सेल का नेतृत्व संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्त करेंगे। यह निर्देश शुक्रवार को निगम कार्यालय में आयोजित सेनिटेशन रिव्यू मीटिंग में निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में दिए गए। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि जोन-वार गठित सेनिटेशन मॉनिटरिंग सेल अपने क्षेत्र में रैपिड सर्वे करेगा, जिससे सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। यह सेल सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, उनकी कार्यप्रणाली तथा क्षेत्र में तैनात सफाई वाहनों की नियमित मॉनिटरिंग करेगा। साथ ही सहायक सफाई निरीक्षकों (एएसआई) के कार्यों की भी निगरानी की जाएगी, ताकि फील्ड स्तर पर जिम्मेदारी तय हो सके और कार्य में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें