फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनहोल के अंदर प्रवेश करके सफाई नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मैनहोल के अंदर प्रवेश करके कोई व्यक्ति सफाई नहीं करेगा। यदि किसी कर्मचारी को ऐसा करने के लिए बाध्य करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में टोल फ्री नंबर 14420 भी जारी किया गया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में इस कार्य को करने वाले 400 कर्मचारियों का सोमवार से छह दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

शहर के सफाई मित्रों के लिए सेक्टर-15 पार्ट-2 और बादशाहपुर के सामुदायिक केंद्र में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सीवर एवं सेप्टेज टैंक की सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पहले फेज में इन छह दिनों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा कर्मचारियों को कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, स्वच्छ भारत मिशन तथा सीवर एवं सेप्टेक टैंक की सफाई के लिए मशीन का उपयोग करने संबंधी जानकारियां दी जानी हैं।
कार्यक्रम में स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन के कंट्री हेड अर्पित शर्मा और हिमांशु ने अपने विचार रखे। इस दौरान नगर निगम के अधीक्षक अभियंता राधेश्याम शर्मा एवं विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता सहित सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें