फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी के 12वें फ्लोर से गिरकर छठी कक्षा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना अनमोल सोसाइटी की घटना, बालकनी में खेलने के दौरान पैर फिसला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खंड के धुनेला गांव के पास स्थित आशियाना अनमोल सोसाइटी के 12वें फ्लोर से गिरकर 10 वर्षीय छात्र रूद्र की मौत हो गई। वह छठी कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि रूद्र सोमवार रात बालकनी में खेल रहा था और पैर फिसलने से गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

धुनेला गांव में स्थित आशियाना अनमोल सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर-1217 में राहुल शर्मा परिवार सहित रहते हैं। सोमवार रात करीब 10.30 बजे उनका 10 वर्षीय बेटा रूद्र फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के बारे में पूरी जानकारी ली। जांच के दौरान अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें