फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो जैसी सुविधा का दावा अधूरा, बस स्टॉप पर नहीं लगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को रूटों पर जाने वाली सिटी बसों के बारे में नहीं मिल रही सही जानकारी
विज्ञापन



प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। चार साल पहले गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा मेट्रो की तर्ज पर शहर में बनाए गए बस क्यू शेल्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले (पैसेंजर इन्फोर्मेशन सिस्टम) लगाए जाने थे, ताकि सभी रूटों पर गुरुगमन सिटी बसों के आने-जाने के समय की जानकारी मिल सके। जीएमसीबीएल की यह योजना सिरे नहीं चढ़ने के कारण अभी तक बस क्यू शेल्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड नहीं लग पाए हैं और यात्रियों को रूटों पर जाने वाली सिटी बसों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही। कई बार यात्री बस क्यू शेल्टरों के आसपास लोगों से सिटी बसों के बारे में जानकारी लेते हैं, लेकिन उक्त लोगों को भी बसों के बारे में पता नहीं होता।
जीएमसीबीएल ने वर्ष 2022 में शहर में बने 330 बस क्यू शेल्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड लगाने की योजना बनाई थी। मेट्रो की तर्ज पर डिस्पले के माध्यम से लोगों को सिटी बसों के वास्तविक समय की जानकारी देनी थी कि किस रूट की सिटी बसें उक्त बस क्यू शेल्टरों पर पहुंचेगी। बस क्यू शेल्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड लगाने के लिए निजी एजेंसी को कार्य सौंपा गया था। डिस्पले बोर्ड को संचालित करने के लिए बिजली कनेक्शन लेने व सोलर पैनल से संचालित करने पर भी विचार चल रहा था, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन



बोर्ड पर मिलेंगी यह जानकारियां
बस क्यू शेल्टरों पर लगाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड पर यात्रियों को उक्त रूट से गुजरने वाली सिटी बसों की जानकारी मिलेगी। बोर्ड पर गुरुगमन सिटी बस के रूट नंबर, बस के आने का समय दर्शाया जाएगा। सिटी बसों में लगे जीपीएस को जीएमसीबीएल डिपो में लगाए गए मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। अगर सड़क पर जाम में फंसने के कारण बस के आने में देरी होती है तो क्यू शेल्टर पर लगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड पर बस के आने समय में भी बदलाव होगा।


बस क्यू शेल्टर पर सिटी बसों के बारे में जानकारी नहीं मिल रही। जो सिटी बसें आती हैं, वे सड़क के बीच में ही सवारी उतारकर चल जाती हैं। जब तक बस के रूट को देखा जाता है, तब तक वह चली जाती है।
- जितेंद कुमार, यात्री



सिटी बसों के रूट पर समय संबंधित बोर्ड लगाना चाहिए, ताकि बस क्यू शेल्टर पर आने वाले यात्रियों को बसों की जानकारी मिल सके। इससे यात्रियों को गंतव्य की ओर जाने के लिए बसों की पूछताछ नहीं करनी होगी।
- शंकर लाल, यात्री


बस क्यू शेल्टरों पर सिर्फ रूट नंबर लिखे हुए हैं, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए सिटी बसों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में रूट नंबर के साथ ही बस कहां जाएगी, यह भी जानकारी लिखनी चाहिए।
विज्ञापन

- शुभम, यात्री


सभी बस क्यू शेल्टरों का दोबारा सर्वे करके वहां पर कमियों की रिपोर्ट बनाई जाएगी। जो भी कमियां मिलेंगी, उनको जल्द दूर कराया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड व सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए योजना पर काम किया जा रहा है। फिलहाल गुरुगमन सिटी एप को मोबाइल में इंस्टॉल करके सिटी बसों की जानकारी ली जा सकती है।
- रविंद्र, ज्वाइट सीईओ, जीएमसीबीएल, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें