फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीजेएम ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर दी जा रहीं सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कादियान ने बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान राकेश कादियान ने निवासियों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, रहने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने संस्था द्वारा दी जा रही देखभाल पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण, बेहतर इलाज और भावनात्मक सहयोग मिलना जरूरी है। ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएलएसए टीम ने जागरूकता सत्र आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें भरण-पोषण, दुर्व्यवहार से सुरक्षा और निशुल्क विधिक सहायता जैसी सेवाओं के बारे में बताया गया। डीएलएसए गुरुग्राम की ओर से भरोसा दिलाया गया कि जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर विधिक सहायता दी जाती रहेगी और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें