फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल डिफेंस विंग हो रही मजबूत, नि:शुल्क करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज दो की प्रस्तावित फ्लायर..
विज्ञापन



-डाॅक्टर, एक्स सर्विस मैन से लेकर अन्य करा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन

-वर्तमान में 366 लोग है विंग में शामिल, आवेदन का लिंक जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। किसी भी आपदा से निबटने के लिए सिविल डिफेंस अपने को मजबूत करने में जुटी है। इस विंग के पास अभी 366 वालिंटयर हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए सोमवार से आम जनता के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। इसमें एक्स सर्विस मैन से लेकर डॉक्टर व आम नागरिक नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद इनको किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान जिला प्रशासन की ओर से इस विंग को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। दोनों देशों के बीच तनाव कम हो गया है। इसके बावजूद विंग में लोगों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिविल डिफेंस की ओर से एक आवेदन लिंग जारी किया जाएगा। जो प्रशासन की साइट पर मौजूद हो सकता है। इसमें आवेदन करने वाले भारत व नेपाल के नागरिक होंगे। अन्य किसी देश के लोगों को इसमें नहीं शामिल किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन



मल्टीनेशनल कंपनी से लेकर कारोबारी तक हैं वालंंटियर

सिविल डिफेंस में 366 लोग शामिल हैं। इसमें मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले अधिकारी भी शामिल। साइबर एक्सपर्ट है। कारोबारी व महिलाएं भी शामिल हैं। अपनी ड्यूटी करने के बाद इससे जुड़े लोग आवश्यकता के हिसाब से सेवा देते हैं। इस विंग में वालंटियर की संख्या बढ़ाने के पीछे मकसद है कि वह आम जनता को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन

जिला प्रशासन की ओर से सिविल डिफेंस विंग को किसी आपदा से निपटने के लिए और मजबूत किया जा रहा है। अन्य वालंटियर के लिए आवेदन सोमवार से लिए जाएंगे। - मोहित शर्मा- चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस, गुरुग्राम।

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें