फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऊर्जा दक्षता पर पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर की खुशबू रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले का जलवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार और बीईई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत पंचकूला में आयोजित ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल के छात्रों को ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

जिले से कुल 6 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे जिसमें से तीन छात्रों ने उपलब्धि हासिल की है। ग्रुप ए में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा सातवीं की छात्रा खुशबू यादव ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ ग्रुप बी में सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा उन्नति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तर पर चुने गए विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो कि 11 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में पांचवीं छठी और सातवीं के छात्र शामिल होंंगे और ग्रुप-बी में आठवीं, नौवीं और दसवीं के छात्र भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें