फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएमश्री स्कूलों के 6 छात्र इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र का करेंगे भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम।
समग्र शिक्षा गुरुग्राम की ओर से जिले के पीएमश्री स्कूलों के 6 मेधावी विद्यार्थियों का चयन अहमदाबाद स्थित इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया गया है। चयनित छात्र दो अलग-अलग बैचों में दिसंबर की शुरुआत में रवाना होंगे।
पहला बैच 1 दिसंबर 2025 को जाएगा। इस बैच में सूरज (पीएम श्री जीएसएसएस शेरपुर, कक्षा 10वीं), कुंजी बिहारी (पीएम श्री जीएसएसएस चक्करपुर कक्षा 11वीं) और मोहित (पीएम श्री जीएसएसएस भांगरोला, कक्षा 12वीं) शामिल है। दूसरा बैच 7 दिसंबर को रवाना होगा, जिसमें साक्षी (पीएम श्री जीएसएसएस घामड़ोज अलीपुर, कक्षा 10वीं), प्रीतम (पीएम श्री जीएसएसएस चक्करपुर, कक्षा 11वीं) और निधि (पीएम श्री जीएसएसएस शेरपुर, कक्षा 12वीं) को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थी इसरो के विभिन्न विभागों में जाकर संचार, नेविगेशन, पृथ्वी अवलोकन, रॉकेट तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े वास्तविक कार्यों को करीब से देखेंगे। इसके साथ ही वे गुजरात साइंस सिटी, स्पेस म्यूजियम और आइमैक्स 3डी थिएटर का भी अनुभव प्राप्त करेंगे। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें