फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रैप-3 की पाबंदियों के बाद भी शहर की हवा जहरीली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में लगातार तापमान में गिरावट के साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवा जहरीली होने से लोगों में सांस से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद शहर की हवा में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 की श्रेणी में दर्ज किया गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार यह स्तर काफी खराब श्रेणी में आता है। मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 दर्ज किया गया। शहर के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें