फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथियार लेकर हमला करने पहुंचे युवक को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के नगीना खंड की ग्राम पंचायत इमाम नगर के सरपंच परिवार पर हमला करने पहुंचे एक युवक को अवैध हथियार सहित पकड़कर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। आरोपी कामिल पुत्र हुसैन अहमद से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। नगीना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह कामरान निवासी इमाम नगर अपने घर पर अन्य व्यक्तियों बैठा था। उसी दौरान कामिल ने घर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब कामरान के परिजनों ने कामिल को काबू किया तो उसकी जेब से एक तमंचा और कारतूस मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें