फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अप्रैल से 20 नए रूटों पर चलेंगी सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर-बल्लभगढ़ समेत कई इलाके होंगे कनेक्टेड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले में अप्रैल से 20 नए रूटों पर नई सिटी बसें चलाई जाएंगी। वर्तमान में 37 रूटों पर पहले से ही बस सेवाएं संचालित हो रही हैं। इन नए रूटों से मानेसर, बल्लभगढ़, एम्स बाढ़सा, भोंडसी जेल, द्वारका मोड़ और करोल बाग जैसे महत्वपूर्ण इलाके शहर से बेहतर जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा और उनके धन की बचत होगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के एडिशनल सीईओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि अप्रैल में नई बसें आ जाएंगी, जिससे यातायात व्यवस्था और मजबूत होगी। ये बसें यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक विकल्प देंगी। पहले से चल रही 37 रूटों की सेवाओं को अब 57 तक बढ़ाया जाएगा। ये बसें पर्यावरण-अनुकूल होंगी और डिजिटल टिकटिंग सिस्टम से लैस।
विज्ञापन





प्रशासनिक केंद्रो और स्वास्थ्य सेवाओं तक आवागमन होगा सुगम

- मानेसर से शहर के प्रमुख इलाकों तक कनेक्टिविटी।

- बल्लभगढ़ को जोड़ने वाली बसें, जो फरीदाबाद क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत।

- एम्स बाढ़सा, भोंडसी जेल जैसे स्वास्थ्य और प्रशासनिक केंद्रों तक आसान पहुंच।

- द्वारका मोड़ और करोल बाग जैसे दिल्ली बॉर्डर इलाकों से सीधा संपर्क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें