फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सिटी बसें यात्रियों के लिए बनीं सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें पुरानी होने व रखरखाव नहीं होने के कारण बार-बार हो रहीं खराब,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सिटी बसें अब यात्रियों के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। रविवार शाम नेहरू स्टेडियम रेड लाइट के पास एक सिटी बस के बीच सड़क पर खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बस खराब होते ही देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को करीब 45 मिनट तक भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अधिकांश बसें पुरानी हो चुकी हैं और उनका रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जा रहा। यात्री राहुल कुमार, अंकित और संजय वर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बसों का बीच रास्ते रुकना अब आम बात हो गई है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि यात्रियों को दूसरी सवारी ढूंढने के लिए भी भटकना पड़ता है। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समस्या गंभीर संकट बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की सर्विस समय-समय पर की जाती है। कई बार ज्यादा हीट होने के कारण ऐसा हो जाता है लेकिन उस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस कमी को भी जल्द दूर किया जाएगा। - राजीव नागपाल, महाप्रबंधक सिटी बस डिपो, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें