फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रेप-3 की पाबंदियों के बाद भी शहर की हवा जहरीली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी जहर घुलता जा रहा है। ठंड के साथ हवा की गुणवत्ता भी लगातार खराब बनी हुई है। हवा खराब होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बीते कई दिनों से गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। ग्रेप तीन की पाबंदियों के बाद भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार यह स्तर काफी खराब श्रेणी में आता है। मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 दर्ज किया गया। मानेसर की हवा भी लगातार खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। हवा के खराब होने के साथ शहर का तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। सुबह और शाम ठंड होने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें