फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 366, बहुत खराब श्रेणी में दर्ज गुरुग्राम की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले की हवा मंगलवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जारी सूची के अनुसार मंगलवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा 74 अंकों की बढ़ोतरी रही। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन

हालांकि, एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति और भी खराब रही। गाजियाबाद का एक्यूआई 436, ग्रेटर नोएडा का 434, फरीदाबाद का 416, दिल्ली का 404 और गुरुग्राम का 366 दर्ज किया गया। एनसीआर में गुरुग्राम की हवा अन्य जिलों से साफ रही लेकिन यह भी ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में है।
सेक्टर-51 का एक्यूआई 417
जिले के चार केंद्रों में सेक्टर-51 का एक्यूआई अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 417 दर्ज किया गया। वहीं विकास सदन का एक्यूआई 378, ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई 361, टेरी ग्राम का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को टेरी ग्राम का एक्यूआई 140 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें