फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने गई सीआईए टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, गांव में बनी हुई है तनाव की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के जखोपुर गांव में साइबर ठगी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए पुन्हाना की टीम पर आरोपी के परिजनों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार सीआईए पुन्हाना की टीम एक साइबर ठगी मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन जखोपुर गांव में मिली। मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए सीआईए की टीम दो वाहनों में सवार होकर आरोपी अमजद पुत्र हुरमत को गिरफ्तार करने गांव पहुंची। पुलिस को मोबाइल नंबर की लोकेशन गांव की एक दुकान पर दिखाई दी। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद एक युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसके कब्जे से करीब छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। युवक को काबू में लेते ही मौके पर आरोपी युवक के परिजन एकत्रित हो गए और विरोध करते हुए टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पथराव में पुलिस कर्मचारी राजीव के सिर में चोट आई है। इसके अलावा दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी चोटे आई है जिन्हें पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। वहीं मामले को लेकर बिछोर थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें