फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर चर्च रोशन, बाजार की उड़ी रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्रिसमस के मौके पर जहां चर्च रोशन हुए तो वहीं कोरोना के कारण सामूहिक कार्यक्रम नहीं होने के कारण बाजारों की रंगत उड़ी हुई है। क्रिसमस पर बाजार में बिकने वाले उपहार व अन्य सामग्री के मूल्य में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और 60 प्रतिशत ग्राहकों में कमी से बाजारों से रौनक गायब है। इस बार बाजारों में 1 फीट का क्रिसमस ट्री 40 रुपये का, 2 फीट का 90 और 3 फीट का 150 तक का है।
विज्ञापन

सिविल लाइन रोड स्थित एपिफेनि, ओल्ड रेलवे रोड स्थित सेंट माइकल चर्च सहित शहर के अन्य चर्च में विशेष सजावट की गई है। सजावटी सामान की खरीदारी करने बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख करते हैं लेकिन इस बार महंगाई की मार है। जहां पहले क्रिसमस के सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में देखने को मिलती थी। वहीं अब गिने-चुने ग्राहक ही दुकानों तक पहुंच रहे हैं।
क्रिसमस के लिए मात्र 1 दिन रह गया है और पिछले वर्षों के मुकाबले अभी तक खरीदारी 50 % भी नहीं हुई। क्रिसमस के उपहारों पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। क्रिसमस पर सबसे अधिक क्रिसमस ट्री की खरीदारी लोग करते हैं। अपनी सुविधा अनुसार छोटे से बड़ा क्रिसमस ट्री अपने घर पर इस दिन लगाते हैं। इस बार दुकानदार इंतजार कर रहे हैं लेकिन बाजारों से खरीदार गायब हैं। हर कोई दाम पूछ रहा है लेकिन महंगाई के चलते खरीद नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

बलून वाले सेंटा की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। ये पहले 100 रुपये तक का था तो इस बार इसकी कीमत 120 रुपये तक है। सजावटी सामानों में मोजे का दाम 50 की जगह 70 हो गया है। छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम पहले 60 तो अब 80 के मिल रहे हैं। वहीं कैंडी के दाम में 100 के बजाय 150 रुपये का इजाफा हुआ है।
सदर बाजार में क्रिसमस सामान विक्रेता रमेश सिंगला ने बताया कि कोरोना का असर क्रिसमस के सामान पर भी दिख रहा है। ऊपर से ही काफी महंगे दामों में इस बार सामान आया है। इसलिए बाजार में भी पिछले साल के मुकाबले अधिक दाम पर ही बेचना पड़ रहा है। वहीं खरीदार हरीश ने बताया कि अधिक दाम के कारण इस बार सीमित खरीदारी कर रहे हैं। पहले काफी अधिक मात्रा में सजावटी सामान खरीदते थे लेकिन इस बार सीमित सामान ही खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें