फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चों ने देखी सोहना रोड स्थित विपुल ग्रीन कंपोस्टिंग साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेगमपुर खटोला के बच्चों को सोहना रोड स्थित विपुल ग्रीन कंपोस्टिंग साइट का भ्रमण कराया।



संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और घर में गीले व सूखे कचरे के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन रखने की अपील की। पार्षद कुलदीप यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए बच्चों और लोगों को जागरूक किया। पार्षद प्रतिनिधि अशोक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। कुलदीप हिन्दुस्तानी ने सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई।
विज्ञापन




इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विपुल ग्रीन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित जिंदल, डॉ. मीतू, पर्यावरणविद विनोद कुमारी, अतुल बजाज, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेगमपुर खाटोला के विद्यार्थियों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन




वहीं, नगर निगम गुरुग्राम की ओर से नागरिकों व स्वच्छता सैनिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज नगर क्षेत्र में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और स्वच्छता सैनिक पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें