फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर सिटी के तीनों पार्क में बनेंगे चिल्ड्रन कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी के तीनों पार्क में बनेंगे चिल्ड्रेन कॉर्नर
विज्ञापन

- बच्चों की पसंद के होंगे सामान, जीएमडीए योजना को सिरे चढ़ाने में जुटा
फोटो
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। साइबर सिटी तीनों बड़े पार्कों में बच्चों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) तीनों पार्कों में मॉड्यूलर चिल्ड्रन कॉर्नर बनवाने जा रहा है। यहां बच्चों के खेलने के उपकरण की व्यवस्था होगी।
जीएमडीए के पास महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) सेक्टर- 29, जैव विविधता पार्क सेक्टर-52ए और ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-22 है। जीएमडीए तीनों पार्काें को मॉडर्न बनाने के साथ लोगों को सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रहा है। ऐसे में जीएमडीए ने तीनों में सुविधाएं बेहतर करने पर जोर है।
विज्ञापन

जीएमडीए ने हाल में तीनों पार्काें में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब इन पार्कों में विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। जीएमडीए में मैनेजर (पार्क) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीनों पार्काें में चिल्ड्रन कॉर्नर बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसमें लगने वाले उपकरण खास प्रकार के होंगे।
अधिकारी ने बताया कि इस कार्य को सीएसआर के तहत सिरे चढ़ाने की योजना है। यहां पर लोगों ने ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध है लेकिन बच्चों के लिए खास बनाने की योजना है। जिससे बड़े के साथ बच्चों को भी पार्क में खेलने की सुविधा मिल सके।
इसमें बच्चों की पसंद के अनुसार झूले, खेल के सामान और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसे इस प्रकार से डिजाइन किया जाएगा कि बच्चों के लिए इको फ्रेंडली होगी। खेलने के लिए अलग से प्लेटफार्म होगा। लेजर वैली पार्क में एक खूबसूरत और सुव्यवस्थित उद्यान भी हैं। इस पार्क में बच्चों के खेलने का क्षेत्र, जॉगिंग और चलने के लिए ट्रैक, एक ओपन-एयर थिएटर भी है।
विज्ञापन


हनुमान की लीलाओं का चल रहा शो
लेजर वैली पार्क में थ्री डी प्राेजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन का ट्रायल चल रहा है। इसमें जल पर्दे पर हनुमान की लीलाओं को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। 30 मीटर पानी की स्क्रीन पर चलाए जाने वाले शो की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां पर हनुमान, गुरु द्रोणाचार्य और हरियाणवी कल्चर पर आधारित शो का आयोजन नियमित होना है। बीस मिनट के इस शो चल रहा है। पार्क में सात फव्वारे लगे हैं। उनमें पानी रिसाव की शिकायत थी। जिस पर एक निजी कंपनी सीएसआर के तहत फ्लोर की टाइल्स को तोड़कर नई लगवा रही है। सात में तीन फव्वारे की टाइल बदलने का काम चल रहा है। हालांकि अन्य फव्वारे में लेजर लाइट एंड शो शाम को चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें