फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चे और अध्यापक नदारद, स्कूल में हुक्का गुड़गुड़ाता मिला ग्रामीण

Tue, 30 Sep 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, समय से पहले की कर दी बच्चों की छुट्टी
विज्ञापन

शिकायत पर पहुंचे थे एसडीएम, अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शिक्षा विभाग में तैनात अध्यापकों द्वारा लगातार स्कूल से नदारद रहने की सूचना एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण को मिल रही थी। जिस पर उन्होंने मंगलवार को खंड के अहमदाबाद प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां ना अध्यापक मिले, ना बच्चे मिले। एक स्कूल में अध्यापक और बच्चों के न होने पर स्कूल में एक व्यक्ति खाट पर हुक्का पीता नजर आया। चकरंगाला स्कूल में कुछ अध्यापक पाए गए, जबकि बच्चे नहीं थे। अहमदबास मिडिल स्कूल के निरीक्षण में बच्चे और अध्यापक दोनों ही समय से पहले ही स्कूल से चले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापक लगातार नदारद रहते हैं, जिससे लगातार शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। वर्ष 2024-25 के परीक्षा परिणाम में मेवात जिले का परीक्षा परिणाम फिसड्डी रहा। इसे लेकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्कूल के जो अध्यापक नदारद पाए गए थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो। एसडीएम झिरका ने बताया कि लंबे समय से फिरोजपुर झिरका ब्लॉक में अध्यापकों द्वारा स्कूल से समय से पहले ही चले जाना और स्कूल में देरी से पहुंचने की लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी स्कूल में निरीक्षण जारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अध्यापकों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें