फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्राओं की शिकायत पर चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक व पॉक्सो कमेटी सदस्यों के तबादले की सिफारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के स्कूल में छात्राओं के साथ गलत भाषा के प्रयोग के मामले में चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल ने संबंधित शिक्षक के साथ-साथ स्कूल की पॉक्सो कमेटी के कुछ सदस्यों के तबादले की सिफारिश की है। काउंसिल की टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए और पूरे मामले की जांच की।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में कई स्तरों पर लापरवाही की बात सामने आई है। काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा और स्कूल में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कदम उठाना जरूरी है। चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल का मानना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से बच्चों में विश्वास बढ़ेगा और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। फिलहाल शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट का अध्ययन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें