फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित निजी अस्पताल पर महिला ने अपना बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डिलवरी के दौरान उसका बच्चा बदलकर दूसरा थमा दिया गया। इस पूरे मामले में सीएम विंडो के निर्देश पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। इसके आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

टिकली गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी माह में वह डिलवरी केस के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला ने देर रात करीब डेढ़ बजे बच्चे को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि उसे बच्चे के लिंग के बारे में उस वक्त डॉक्टरों और नर्स ने नहीं बताया। इसके बाद उसे बच्ची पैदा होने की बात कहते दूसरा शिशु थमा दिया। महिला ने बताया कि जो बच्ची उसे दी गई थी कि वह 4-5 दिन की नवजात थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे को बदलने का आरोप लगाया। इस मामले में पीड़िता की ओर से सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार को बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक फरवरी माह में हुई शिकायत में अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज और बच्चे का डीएनए जांच कराने को कहा गया था। हालांकि परिजनों की ओर से ऐसा नहीं किया गया। इस मामले में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है जिसमें दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें