फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना वैध वीजा के रह रही लाओस की महिला को भी लिया हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बरामद की हैं। इसके लिए सुशांतलोक में बिना वैध वीजा के रह रही लाओस की एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सेक्टर-27 स्थित एसके पान सुपर मार्ट में नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को दुकान पर छापा मारा। दुकान की तलाशी के दौरान टीम को 183 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट की 40 डिब्बियां मिलीं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मौके पर मौजूद बैजू कुमार से ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट रखने व बेचने से संबंधित लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

दूसरे मामले में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और सुशांतलोक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को सुशांतलोक के सी-ब्लॉक स्थित मकान नंबर 1716 पर छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि एक निजी मकान में विदेशी मूल की महिला संदिग्ध परिस्थितियों में रह रही है। मौके पर पहुंची टीम ने मकान में मौजूद महिला से पूछताछ की। उसने अपना नाम सुराफोन लाओ बताया। पुलिस ने जब उससे पासपोर्ट और वीजा संबंधी दस्तावेज मांगे, तो उसने पासपोर्ट दिखाया। जांच में सामने आया कि उसके वीजा की वैधता 19 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन



पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मकान मालिक ने बिना सी-फॉर्म भरे और पुलिस सत्यापन कराए महिला को मकान में ठहराया था। छापेमारी के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं था।



पुलिस ने विदेशी महिला और मकान मालिक के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें