फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने पटवारियों के कार्यालयों में की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
6 पटवारियों के कार्यालयों पर जड़ा मिला ताला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। बुधवार को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने पटवार घर और पटवारियों द्वारा बनाए गए निजी कार्यालयों पर छापामारी की। इसी कड़ी में नूंह जिले के तावडू उपमंडल में 12 सर्किल पटवारियों के कार्यालयों में सुबह 9 बजे से छापामारी शुरू हुई। इसके साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम पहुंची, जहां पर भी कार्यालय पर भी 9:30 बजे तक ताला जड़ा रहा तो वहीं करीब 10 बजे तक 6 पटवारियों के कार्यालय पर भी ताला जड़ा मिला। सिर्फ एक कार्यालय में ही पटवारी की उपस्थिति मिली। बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम छापेमारी की खास बात यह रही कि छापेमारी टीम सदस्य तो समय पर पहुंच गए थे, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नूंह तहसीलदार खुद ही समय पर नहीं पहुंचे थे। छापामारी के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि वह पहली बार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम सभी पटवारी कार्यालयों सहित खाद्य आपूर्ति कार्यालय में पहुंची थी। इस दौरान ज्यादातर पटवारियों के कार्यालय पर ताला जड़ा मिला, जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय पर भी कोई नहीं था। सरकारी समय अनुसार कार्यालय में नहीं पहुंचने वाले संबंधित कर्मचारियों के विभागों को अवगत कराया जाएगा। इसी के आधार पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बता दें कि नगर में सुबह 9 बजे के करीब मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के चार सदस्य सबसे पहले अपना बाजार के पीछे एक गली में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय एवं पटवारियों के द्वारा किराए पर लिए गए निजी कार्यालयों में पहुंचे थे, जहां पर सभी में ताला जड़ा मिला। इसके बाद नूंह मार्ग पर एक गली में पटवारी कार्यालय पर टीम पहुंची, लेकिन ताला जड़ा मिला तो आखिर में टीम सदस्य मोहम्मदपुर मार्ग पर पटवारियों के कार्यालय पहुंची, जहां पर एक पटवारी उपस्थित था। बाकी में कोई नहीं मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नूंह तहसीलदार तरुण प्रकाश सहित एसआई सचिन, हेड कांस्टेबल सुनील, एसआई विनोद एवं हेड कांस्टेबल पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो: छापेमारी के दौरान एक पटवारी कार्यालय पर पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें