फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध आरओ प्लांट का किया भंडाफोड़

Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर नगर कॉलोनी में कार्रवाई, बिजली चोरी भी पकड़ी
विज्ञापन

मामला दर्ज, मालिक पर दो लाख का जुर्माना भी लगाया



संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोहना नगर परिषद के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए कबीर नगर कॉलोनी में चल रहे अवैध आरओ प्लांट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके पर बिजली चोरी भी पकड़ी। टीम की शिकायत पर सोहना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कबीर नगर कॉलोनी में अवैध रूप से आरओ प्लांट चल रहा है। टीम ने सोहना नगर परिषद व बिजली विभाग के साथ मिलकर मौके पर रेड की। टीम के पहुंचने से पहले ही आरओ मालिक आरिफ फरार हो गया था। टीम ने पाया कि अनुमति से छह किलोवाट ज्यादा बिजली इस्तेमाल की जा रही है। टीम ने आरओ प्लांट मालिक पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें