एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार, जांच में जुटी पुलिस - ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पंजाब, उतर पद्रेश, उतराखंड व एयरपोर्ट की फर्जी टोल टैक्स व पार्किग की पर्चियां काटता था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व आरटीए की टीम ने कई राज्यों व एयरपोर्ट की फर्जी टोल टैक्स व पार्किंग की रसीद काटकर टैक्सी चालकों को उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यसयिक हिरासत में भोंडसी जेल में भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में मास्टर माइंड की तलाश है।
खुफिया विभाग को मिली सूचना के बाद शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व आरटीए की टीम ने संयुक्त टीम ने सुपर मार्ट-2 के पीछे डीएलएफ फेस-4 गुरुग्राम में किराए के कमरे में फर्जी रसीद बनाने को लेकर छापेमारी की। जहां ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पंजाब, उतर पद्रेश, उतराखंड व एयरपोर्ट की फर्जी टोल टैक्स व पार्किग की रसीद काटकर टैक्सी चालक को पैसे लेकर देने का काम किया जा रहा था। वहीं छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग व आरटीए कार्यालय के अधिकारियों के सामने पीयूष श्रीवास्तव निवासी इलाहबाद उतर प्रदेश ने बताया कि वह टैक्सी चालकों को फर्जी पर्ची बनाकर उनसे मोबाइल पर ऑनलाइन पैसे ले लेता है। साथ ही आरोपी पीयूष ने बताया कि वह इस काम को राकेश इलाहबाद उतरप्रदेश के साथ मिलकर करता है। यही नहीं उसने बताया कि उसके पास राकेश का ही पेटीएम/गुगल पे भी दिया हुआ है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने आरोपी पीयूष को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सुशांत लोक थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाखों का राजस्व का हुआ है नुकसान
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि मास्टर माइंड की ओर से छह माह से वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले में मकान मरलिक से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस को मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी का इंतजार है। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
वर्जन
डीएलएफ क्षेत्र में व्यवयायिक वाहनों की फर्जी पर्ची बना कर वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। अलग-अलग टीमों के संयुक्त छापेमारी के बाद सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज किया गया है। - इन्द्रजीत सिंह , डीएसपी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, गुरुग्राम।