फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivekananda Jayanti 2026: सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Mon, 12 Jan 2026 02:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज युवा दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के युवाओं को प्रेरित करने का खास दिन है। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर युवा दिवस मनाया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माला पहनाई और राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ रोड शो किया।


भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्म के महानायक स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है। वे न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनके विचार, उपदेश और भाषण आज भी लोगों के जीवन में दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें