फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में मास्टर सीवर लाइन को मुख्यमंत्री की हरी झंडी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोमवार को चंडीगढ़ में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करते। स्त्रोत- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी में मिली मंजूरी, सीवरलाइन के साथ बनेंगे मैनहोल
विज्ञापन

नंबर गेम- 19.30 करोड़ रुपये खर्च करेगा जीएमडीए

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77 से 80 तक अब मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 7.90 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने पर 19.30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में परियोजना के अवार्ड को मंजूरी दी गई।
सीवर लाइन का निर्माण डीएनआईटी दर से 9.21 प्रतिशत कम पर कराया जाएगा। परियोजना के तहत 600 से 1200 एमएम व्यास की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ मैनहोल और सीवर नेटवर्क को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक अन्य कार्य भी किए जाएंगे। काम पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। ठेकेदार की तीन वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी रहेगी।
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77 से 80 तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित हो रही हैं। ऐसे में मास्टर सीवर लाइन बिछने से क्षेत्र में सीवर कनेक्टिविटी मजबूत होगी और भविष्य में बढ़ने वाली आबादी के लिए भी सीवर व्यवस्था तैयार हो सकेगी।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि सेक्टर 1 से 57 तक सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है और नेटवर्क चालू है। सेक्टर-58 से 67 तक भी सीवर नेटवर्क बिछाया जा चुका है। वहीं, सेक्टर-68 से 76 तक सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके आगे सेक्टर-81 से 103 तक सीवर लाइन बिछाने का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से किया जा रहा है। सेक्टर 104 से 115 तक सीवर नेटवर्क विकसित करने की जिम्मेदारी जीएमडीए के पास है। इस हिस्से का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सीवर लाइन के साथ बढ़ेगी एसटीपी क्षमता
न्यू गुरुग्राम में सीवर नेटवर्क के विस्तार के साथ जीएमडीए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। मौजूदा बेहरामपुर एसटीपी की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। जबकि बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए नौरंगपुर में 40 एमएलडी और सेक्टर 107 में 100 एमएलडी के नए एसटीपी भी विकसित किए जाएंगे। सीवर नेटवर्क और एसटीपी क्षमता का समानांतर विस्तार होने से न्यू गुरुग्राम के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें