फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटों पर पूजन, हवन और प्रसाद का हुआ आदान-प्रदान, पिकनिक सा नजारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। सूर्योदय के काफी पहले छठ व्रती और उनके परिजन घाटों पर पहुंच गए थे। बादलों के बीच छुपे सूर्य देव के बाहर आने के इंतजार में काफी संख्या में व्रती पानी में हाथ जोड़े खड़े थे।
घाटों पर छठ के गीत गूंज रहे थे- .. आन दिन उगैछ हो दीनानाथ आहे भाेर भिनसार, आजु के दिनवा हो दीनानाथ हे लागल अति बेर ..। शीतला माता मंदिर पार्क के छठ घाट पर महिलाएं गा रही थीं .. चार पहर राति जल थल सेई ला .. सेई ला शरण तोहार छठी मइया दर्शन दीही ना आपन ..रुनकी झुनकी बेटी मांगिला पढ़ल पंडितवा दामाद दीना नाथ। इस घाट पर सबसे ज्यादा व्रतियों ने अर्घ्य दिया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने परिवार सहित शामिल होकर छठी मइया का आशीर्वाद लिया। इस घाट पर शहर की मेयर राजरानी मल्होत्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी व अन्य ने हिस्सा लिया। इस घाट पर भगवान सूर्य की सामूहिक आरती की गई। समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, बीएन लाल, संत कुमार, अजय सिंह जय-जय राम सिंह, अंजना सिन्हा के कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली, केसरिया भक्ति चैनल के कलाकारों ने छठ गीतों से सजे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

राजेंद्र पार्क धर्म कांटा वाली गली, शक्ति पार्क, बसई तालाब, मनकामेश्वर मंदिर, सूरत नगर फेज टू छठ घाट, मारुति कुंज माता मंदिर, सेक्टर पांच पानी टंकी, पंजीरी प्लांट, पटेल नगर, कादीपुर सामुदायिक भवन, सेक्टर-45 स्थित कन्हई, साउथ सिटी वन स्थित मोहन कुंड राधाकृष्ण मंदिर अन्य इलाकों में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य अर्घ्य देकर 36 घंटे की निर्जला उपासना पूरी की। केके सिंह, दीपक वर्मा, राजेश पटेल, डाॅ. एचएल मंडल, धर्मेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र पूर्वाचली, सत्येंद्र सिंह, विश्व विजय झा, निगम पार्षद परमिंदर कटारिया अन्य ने पूजा के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन


सनसिटी एवेन्यू सेक्टर-102, इंपीरियल गार्डन, सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट, परीना, सेक्टर 82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्सट, सेक्टर 108 स्थित एमथ्रीएम वुडशायर, सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंटविले, सेक्टर 69 स्थित टयूलिप वॉयलेट, सेक्टर 81 स्थित विपुल लावण्या, मैपस्को कासाबेला व अन्य सोसाइटियों में स्वीमिंग पूलोें के पास छठ पूजा की कई। धनंजय झा, सुनील सरीन, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, स्वराज वर्मा, धीरेंद्र कुमार सिंह, रघु तिवारी, अमित शेखर, डॉ. सत्या सहाय अन्य ने कार्यक्रमों के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें